फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cloudy since morning, relief from humid heat

Sant Kabir Nagar News: सुबह से छाए रहे बादल, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Thu, 18 Jul 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Cloudy since morning, relief from humid heat
संतकबीरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। सड़कों व बाजारों में भी चहल-पहल दिखाई दी। लोग रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी करते दिखे।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कई बार बारिश की संभावना बनी। इस बीच हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे लोगों को फौरी राहत जरूर मिली। इसका असर यह रहा कि सड़कों व बाजारों में काफी चहल-पहल दिखाई दी। लोग घरों से निकले और रोजमर्रा के जरूरी सामानों की खरीदारी की। हालांकि बारिश न होने से किसानों को निराशा हुई हैं।
विज्ञापन

किसान धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। बारिश न होने से उन्हें महंगे डीजल खरीद कर सिंचाई करनी पड़ रही है। शहर के निवासी दीपेंद्र कुमार, महेश गुप्ता आदि ने कहा कि पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही थी, लेकिन बुधवार को मौसम सुहाना होने से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दूसरी तरफ किसान रामफल, जर्नादन आदि ने कहा कि कई दिनों से अच्छी बारिश नहीं हुई है, जिसके कारण धान की रोपाई करने में दिक्कत आ रही है। मजबूरी में महंगे डीजल खरीदकर निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले एक सप्ताह तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश की संभावना बनी हुई हैं। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। साथ ही बारिश होने से किसानों को भी लाभ होगा।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक, कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed