{"_id":"6a1097cadf01bc44950be80b","slug":"clearing-of-bushes-and-repair-of-tracks-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150976-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: झाड़ियों की सफाई व पटरी की मरम्मत कराई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: झाड़ियों की सफाई व पटरी की मरम्मत कराई जाए
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें निर्देश दिए गए कि एनएचएआई के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई और पटरी की मरम्मत करा दी जाए। साथ ही नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि के संबंध में निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि एनएचएआई मार्ग पर दुर्घटना आदि की स्थिति में एंबुलेंस एवं क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिया कि सड़कों पर गलत साइड एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का नियमित तौर पर जांच कर चालान किया जाए।
उन्होंने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी लगाया जाए, जिससे दुर्घटना होने की संभावनाओं से बचा जा सके।
डीएम ने निर्देशित किया कि मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था के लिए ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था कराई जाए तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से संबंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए।
विज्ञापन
इस दौरान एसपी संदीप कुमार मीना, एडीएम न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह, सीएमओ डाॅ. रामानुज कन्नौजिया, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी आदि मौजूद रहे।