फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Clear the bushes along the roadside and close the illegal cuts: District Magistrate

सड़क के किनारे झाड़ियों की करें सफाई, अवैध कट्स करे बंद: डीएम

Sat, 13 Dec 2025 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Clear the bushes along the roadside and close the illegal cuts: District Magistrate
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार ने एनएचएआई के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि के संबंध में सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं पर समीक्षा की। मार्ग के किनारों पर झाड़ियों के साफ-सफाई के संबंध में निर्देशित किया। एनएचएआई मार्ग पर दुर्घटना आदि की स्थिति में एंबुलेंस एवं क्रेन की उपलब्धता के बारे में जिलाधिकारी ने एनएचएआई प्रतिनिधि को जनपद में क्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि सड़कों पर गलत साइड एवं नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का नियमित तौर पर जांच कर चालान की जाए और वाहनों की संख्या को भी दर्शाया जाए। उन्होंने परिवहन एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में अभियान चलाकर माल वाहक गाड़ियों के पीछे विशेष तौर पर ट्रैक्टर-ट्राॅली के पीछे रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी लगाया जाए। जिससे कोहरा से दुर्घटना होने की संभावनाओं से बचा जा सके। उन्होंने जनपद के मुख्य चौराहों पर यातायात के समुचित व्यवस्था करने के लिए ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था कराइ जाए और सुरक्षा के दृष्टिकोण से संबंधित संकेतकों को भी स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग आरके पांडेय, ईओ नगर पालिका अवधेश भारती, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विमल कुमार, एसडीओ विद्युत केएन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed