फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cleanliness Fortnight will start from October 1st

Sant Kabir Nagar News: एक अक्तूबर से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा

Fri, 29 Sep 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness Fortnight will start from October 1st
संतकबीरनगर। एक अक्तूबर को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत होगी। इस दौरान कम से कम एक घंटा साफ-सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को गांधी जयंती मनाई जानी है। इससे एक दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता पखवाड़ा की शुरूआत करेंगे। सुबह इस बजे इसकी शुरूआत होगी। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालयों सहित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त सामुदायिक स्तर पर भी स्वच्छता का अभियान चलाया जाएगा। मिशन निदेशक डॉ.पिंकी जोवल ने इस संबंध में भेजे पत्र में कहा है कि साफ-सफाई के साथ विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाए। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर संजीव कुमार सिंह ने कहा कि इस संबंध में मिशन निदेशक के निर्देश से संबंधित को अवगत करा दिया गया है। इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed