फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cleaning of ghats begins, arrangements for decoration and lighting will be made.

Sant Kabir Nagar News: घाटों की सफाई शुरू, सजावट और रोशनी की रहेगी व्यवस्था

Thu, 23 Oct 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 23 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of ghats begins, arrangements for decoration and lighting will be made.
मगहर में छठ समिति की बैठक में मौजूद सदस्य-संवाद
मगहर। मगहर व आसपास के क्षेत्रों में आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में मगहर कबीर चौरा के आमी तट स्थित ऐतिहासिक पंचवटी शिव मंदिर प्रांगण में बैठक कर छठ पूजा की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

समिति ने यह निर्णय लिया कि इस बार का आयोजन पहले से अधिक भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक होगा। छठ पूजा से पहले सभी घाटों की साफ-सफाई, सजावट एवं रोशनी की समुचित व्यवस्था की जाएगी। नदी किनारे परिसर में बैरिकेडिंग लगाई जाएगी ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। महिलाओं के लिए अलग से प्रवेश और निकास मार्ग बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रबंधक शिवानंद वर्मा ने बताया कि छठ पूजा हमारी लोक आस्था का पर्व है, जिसमें समाज का हर वर्ग एक साथ जुड़ता है। इस आयोजन को सफल बनाने में हम सभी की सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर दुर्गेश वर्मा, त्रिलोकी नाथ वर्मा, अनिल वर्मा, अजय वर्मा, राजेश ऊर्फ गुड्डू वर्मा, भोलू पासवान, अतुल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र मद्धेशिया, शुभम कांदु, मनोज आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed