{"_id":"6a442c6a2f3b2f997c0c01d8","slug":"clash-over-wall-demolition-scuffle-leaves-four-injured-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153038-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दीवार गिराने पर रार, मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दीवार गिराने पर रार, मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहर कला थाना क्षेत्र की नगर पंचायत बेलहर कला वार्ड-एक में जमीन और बाउंड्रीवाल को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़ित रामनारायण पुत्र स्वर्गीय सुनाई निवासी नगर पंचायत बेलहरकला, वार्ड-1 के अनुसार, 17 जून की सुबह करीब 10:00 बजे वह अपने नवनिर्मित मकान के सामने पानी से बचाव के लिए अपनी बाउंड्रीवाल के अंदर ईंट बिछवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी रामजी शर्मा ने डायल-112 पर सूचना देकर काम रुकवा दिया। बाद में दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां उन्होंने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि जिस भूमि पर कार्य कराया जा रहा है, वह उनकी पुश्तैनी डीह आबादी की जमीन है। उस पर उनका वर्षों से कब्जा है।
उसी दिन शाम करीब 4:30 बजे सच्चिदानंद उर्फ राजू, परमहंस उर्फ रिंकू राय, महिपाल शर्मा, विजय राय उर्फ मथुरा, अजय राय उर्फ पुरुषोत्तम, राजू राय, गुड़िया, प्रेमलता समेत कुछ अन्य लोग उनके घर पहुंचे और बाउंड्रीवाल गिराने लगे। उस समय घर में केवल शशिकला मौजूद थीं। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें घसीटने का प्रयास किया।
विज्ञापन
शोर सुनकर रामनारायण, आनंद और अनुराग राय मौके पर पहुंचे तो विपक्षी लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला करने लगे। मारपीट में रामनारायण, उनकी चाची, आनंद और अनुराग राय घायल हो गए।
घायलों का उपचार कराने के बाद पीड़ित ने 28 जून को बेलहरकला थाने में तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसओ हरिकेश भारती ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।