फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City roads have shrunk due to encroachment, struggling with traffic jams

Sant Kabir Nagar News: अतिक्रमण से सिकुड़ गईं शहर की सड़कें, जाम से जूझ रहे

Thu, 20 Jun 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 20 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
City roads have shrunk due to encroachment, struggling with traffic jams
- एक साल से ठप है अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

- सड़क की पटरियों तक दुकानदारों का अतिक्रमण, नगर पालिका नहीं ले रहा सुधि
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में अतिक्रमण से सड़कें सिकुड़ गईं हैं। जिसके कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थिति यह है दुकानदारों ने पटरियों के साथ सड़क तक दुकानें सजा ली हैं। इससे राहगीरों को भी आने-जाने में परेशानी हो रही है। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन इसकी सुधि नहीं ले रहा है। करीब एक साल से अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप पड़ा है।

शहर के गोला बाजार की स्थिति यह है कि यहां सड़क तक दुकानें लग गई हैं। पटरियां तो ढूंढे नहीं दिख रही हैं। जो लोग खरीदारी करने आ रहे हैं, वे अपने वाहन भी सड़क पर ही खड़ा कर दे रहे हैं। जिसके कारण समस्या और गंभीर हो गई है। भीषण गर्मी में रोजाना जाम के कारण लोगों को जूझना पड़ रहा है। जाम में फंसे दिनेश कुमार, अब्दुल मोइन ने कहा कि पालिका प्रशासन को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन


ऐसी ही स्थिति मुखलिसपुर तिराहा, नेहरू चौक, आजाद चौक, बैंक चौराहा, त्रिपाठी मार्केट, बरदहिया बाजार आदि स्थानों पर अतिक्रमण का है। मुखलिसपुर तिराहे पर ठेले-खामचे वाले मनमाने ढंग से ठेला लगाकर यातायात प्रभावित कर रहे हैं। शाम के समय यहां जाम लग जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई- रिक्शा व ऑटो वाले भी बढ़ा रहे समस्या
शहर में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा व ऑटो का संचालन होता है, लेकिन कहीं पर भी इन वाहनों के खड़ा होने के लिए स्थान चिह्नित नहीं है। जिसके कारण ई-रिक्शा व ऑटो चालक मनमाने तरीके से वाहन खड़ा कर सवारियां भरते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति बन जाती है। यही नहीं शहर में आने वाले लोग भी सड़क के किनारे वाहन खड़ा कर खरीदारी के लिए चले जाते हैं। इससे जाम से लोगों को जूझना पड़ता है।


शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है। जो लोग सड़क तक अतिक्रमण किए हैं, वे अपनी दुकानें हटा लें, अन्यथा अभियान के दौरान उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed