फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   City drains overflowed, water spread on the road

Sant Kabir Nagar News: शहर के नाले ओवरफ्लो, सड़क पर फैला पानी

Sun, 07 Apr 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 07 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
City drains overflowed, water spread on the road
अंसार टोले के पास ओवरफ्लो होकर नाले का फैला पानी। संवाद
- नगर पालिका कार्यालय के पास नाला ओवरफ्लो से दुकानों के सामने लगा पानी, कारोबार प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शहर में नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। नालों का पानी सड़कों तक पसर गया है। जिससे आसपास के दुकानदार परेशान हैं। उन्हें गंदे पानी से होकर दुकानों तक जाना पड़ रहा है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन नालों की सफाई की नहीं करा रही है।

शहर में नालों की साफ-सफाई का दावा पालिका प्रशासन की ओर से किया जा रहा है, लेकिन हकीकत इससे दूर हैं। स्थिति यह है कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद कार्यालय के पास ही नाला ओवरफ्लो हो गया है। गंदा पानी सड़क तक पसर गया है। क्षेत्र में दुकान लगाने वाले दुकानदार इससे खासे परेशान हैं। उन्हें गंदे पानी से होकर दुकान तक आना-जाना पड़ रहा है। गंदा पानी होने के कारण ग्राहक दुकानों पर नहीं आ रहे हैं, जिससे इनका कारोबार प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

ऐसी ही स्थिति नेहरू चौक से आजाद तक की भी है, यहां पर भी अक्सर नाला ओवरफ्लो हो जा रहा है। बंजरिया से नेदुला जाने वाले मार्ग पर भी नाले का भी यही हाल है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। शहर के निवासी राधेश्याम, अमित कुमार आदि ने कहा कि नालियों की नियमित सफाई न होने से ओवरफ्लो की स्थिति बन रही है। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि इस समय संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। नालियों की साफ-सफाई के निर्देश है, फिर भी पालिका प्रशासन आंख मूंदे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों की साफ-सफाई के लिए कर्मियों को निर्देशित किया गया है। जहां पर नाले ओवरफ्लो हुए हैं, उनकी साफ-सफाई जल्द कराकर समस्या से निजात दिलाया जाएगा।
- जगत जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed