{"_id":"6afb4a1492b7562b91009173","slug":"citizens-have-the-full-right-to-obtain-information-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-160659-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नागरिकों को है सूचना लेने का पूरा अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नागरिकों को है सूचना लेने का पूरा अधिकार
विज्ञापन
सांथा के फुलवरिया में सूचना अधिकार के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग-स्रोत आयोजक
सांथा। क्षेत्र के फुलवरिया स्थित महिला महाविद्यालय में सोमवार को जन सूचना अधिकार अधिनियम के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार रहे।उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत नागरिकों को सूचना लेने का पूरा अधिकार है। जन सूचना अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि आवेदक द्वारा मांगी गई सूचनाएं 30 दिन के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यालयों में इसके लिए रजिस्टर रखा गया है, जिसमें आवेदन प्राप्ति और निस्तारण का विवरण क्रमवार और तिथिवार दर्ज किया जाता है। समय सीमा पूर्ण होने के अंदर सूचना न मिलने पर राज्य सूचना आयोग में आवेदन करना होता है। जहां लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ दंड का प्रावधान है। जहां से जुर्माना लगाकर समय से सूचना देने के लिए निर्देशित किया जाता है।
राज्य सूचना आयुक्त ने स्पष्ट किया कि अधूरी या भ्रामक सूचना देना कानूनन गलत है। जन सूचना अधिकारी केवल अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सूचनाएं ही उपलब्ध करा सकते हैं। निजी संस्थानों से संबंधित जानकारी भी वहीं तक दी जा सकती है, जहां तक लोक प्राधिकरण की पहुंच हो। किसी तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) से संबंधित सूचना देने से पूर्व संबंधित व्यक्ति की सहमति लेना आवश्यक है। यदि कोई अधिकारी सूचना देने में लापरवाही करता है,तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश कुमार चौधरी, हरिराम चौधरी , अनिल कुमार चौधरी, हेमंत चौधरी, ब्रजेश सिंह, अजित कुमार चौधरी, राहुल कुमार, राजेश कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।