{"_id":"60fc609b8ebc3e580a3badd7","slug":"cisce-result-declared0-khalilabad-news-gkp4030893163","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं में आनंद तो 12वीं में अभिनव बने टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं में आनंद तो 12वीं में अभिनव बने टॉपर
विज्ञापन
हाई स्कूल के टापर आंनद यादव को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते परिजन।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10वीं में आनंद तो 12वीं में अभिनव बने टॉपर
सीआईएससीई बोर्ड का परिणाम घोषित
विद्यार्थियों की सफलता पर शुभचिंतकों ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सेंट थामस इंटर कॉलेज खलीलाबाद के आनंद यादव ने सीआईएससीई बोर्ड की 10वीं में 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है। इसके अलावा 12वीं में अभिनव त्रिपाठी ने 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया है। विद्यार्थियों की सफलता पर उनके शुभचिंतकों और परिवार के सदस्यों ने बधाई दी है।
खलीलाबाद के तितौवा में रहने वाले पेशे से अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी के पुत्र अभिनव त्रिपाठी ने सेंट थामस इंटर कॉलेज से सीआईएससीई बोर्ड की 12वीं में 99.50 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों सहित पूरे परिवार ने खुशी जाहिर की है। इसके अलावा 97.50 प्रतिशत अंक हासिल कर अनुप्रिया सिंह ने दूसरा स्थान पाया है। इसी तरह से श्वेता राय 95.25 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि श्रेया राज ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर चौथा स्थान पाया है। 10वीं में महुली के रहने वाले व्यापारी उमेश चंद यादव के पुत्र आनंद यादव ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले मेें प्रथम स्थान पाया है। इसी तरह से प्रेरणा चौरसिया ने 95 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा स्थान पाया है। इसके अलावा आर्या राय और मृदुला त्रिपाठी संयुक्त रूप से 94.8 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
सेंट थामस के सभी विद्यार्थियों ने मारी बाजी
संतकबीरनगर। जिले मेें एक मात्र सीआईएससीई मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान सेंट थामस इंटर कॉलेज के लगभग सभी विद्यार्थियों ने सफलता के झंडे गाड़े। कोरोना काल के चलते विद्यालय बंद रहे और ऑनलाइन पढ़ाई हुई। सरकार ने छमाही परीक्षा के आधार पर परीक्षार्थियों को अंक दिया है। शनिवार को शाम चार बजे निकले परिणाम में 10वीं में नामांकित 171 परीक्षार्थियों में से सभी परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसके अलावा 12वीं में नामांकित 59 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सीबी जोसफ, वरिष्ठ शिक्षक गिरीश राय, पूनम पांडेय, संगीता त्रिपाठी, पीजी जोसफ, वेद पांडेय, थामस आदि ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी है।