{"_id":"62950865433ab86f6b6cbb0c","slug":"chori-khalilabad-news-gkp43870149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली मकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली मकान का ताला तोड़कर चोरी
संतकबीरनगर। मेंहदावल के नौदरी में खाली मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात और नकदी आदि उठा ले गए। पुलिस ने इस मामले में सोमवार देर शाम अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया।
राम नरायन गौड़ पुत्र रामचंदर गौड़ ने बताया कि जगतगुरु इंटर कॉलेज के पीछे उनका मकान है। 28 मई को उनके बड़े भाई की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। जिसकी वजह से परिवार के लोग घर में ताला बंद करके अपने गांव जाल्हेपार थाना सहजनवां जिला गोरखपुर चले गए थे। शाम में पोस्टमार्टम के बाद देर से शव मिला। रात में ही शव का अंतिम संस्कार हुआ। परिवार के लोग गांव पर ही रुक गए थे। 29 मई को पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दिया कि घर का ताला टूटा हुआ है। उसके बाद लोग मेंहदावल घर पर आए। घर में सामान बिखरे पड़े थे। चोर उसके घर से आलमारी में रखा पैसा, सोने के जेवरात, पायल, अंगूठी, झुमका, चेन, मंगलसूत्र, लॉकेट, आदि उठा ले गए। एसओ जयबर्द्धन सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। ब्यूरो