{"_id":"68d97460a42d649436026286","slug":"childs-body-found-in-rapti-river-family-in-shock-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-139102-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी में मिला बच्चे का शव, सदमे में परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राप्ती नदी में मिला बच्चे का शव, सदमे में परिजन
Sun, 28 Sep 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौगों गांव के पास राप्ती नदी में एक बच्चे का शव उतराता हुआ बरामद हुआ है। मेंहदावल पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और आवश्यक कार्रवाई करके परिजनों को सौंप दिया। वह बच्चा सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थानाक्षेत्र में दो दिन पहले नाव धुलने के दौरान डूबा हुआ था।
यह जानकारी मिलने के बाद बच्चे का पिता सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थानांतर्गत नौखनिया निवासी सुरेश साहनी पुत्र तिलक मेंहदावल आया। उसने बताया कि गत 26 सितंबर की सुबह 11 बजे पत्नी उर्मिला के साथ अपनी नाव धुल रहे थे। इसी बीच उनका आठ वर्षीय पुत्र अरुण उर्फ पिंकू राप्ती नदी में चला गया। वह नदी की तेज धारा में बह गया। उसका बाजार थाने की पुलिस, तहसील प्रशासन ने खोजबीन किया था, लेकिन उसका पता नहीं चला।
खोजबीन के दौरान स्थानीय लोगों व परिजनों को बच्चे का शव मेंहदावल थानाक्षेत्र में करमैनी बेलौली बंधे पर नौगों गांव के पास दिखाई दिया। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चे का शव बरामद हुआ था। अपने सुविधा अनुसार परिवार के लोग बच्चे का पोस्टमार्टम सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाने से कराना चाहते हैं। जिसके बाद उन्हें शव सौंप दिया गया।