फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children served burnt rice, refused to eat

Sant Kabir Nagar News: बच्चों को परोसा जला चावल, किया खाने से इन्कार

Sat, 26 Nov 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Children served burnt rice, refused to eat
प्राथमिक विद्यालय बाराखाल में जला हुआ चावल बच्चों में खिलाया गया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
बच्चों को परोसा जला चावल, किया खाने से इन्कार
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बाराखाल के समस्त कर्मियों का वेतन रोकने की संस्तुति
जिला समन्वयक एमडीएम के निरीक्षण में खुला मामला
संतकबीरनगर। मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल ऐसे ही नहीं उठ रहे हैं। इसकी शिकायतें भी अक्सर होती है। फिर भी जिम्मेदार चेत नहीं रहे हैं। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बाराखाल में बच्चों ने जला चावल खाने से इन्कार कर दिया। यहां के समस्त स्टाफ का वेतन जिला समन्वयक (एमडीएम) रजनीश वैद्यनाथ ने रोकने की संस्तुति बीएसए से की है। जबकि प्राथमिक विद्यालय इंदरपुर में सब्जी की गुणवत्ता खराब मिली।
यह मामला जिला समन्वयक के निरीक्षण में खुला है। उन्होंने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बाराखाल में चावल व सब्जी बनी थी। भगौने में रखा चावल जला था। इसे दोपहर में बच्चों को परोसा गया था। कुछ बच्चों ने चावल खाने से इन्कार कर दिया। सब्जी एक बालक जग में घर ले जा रहा था। रसोइयों से पूछा गया तो कई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक व अन्य कर्मचारी कोई जवाब नहीं दे पाए। चावल को नष्ट कराया गया। विद्यालय में नामांकित 309 बच्चों के सापेक्ष 217 की उपस्थिति एमडीएम रजिस्टर में दिखाई गई थी। अन्य दिनों में 239 व 251 दिखाई गई है। विद्यालय में तैनात चार रसोइयां, प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक का वेतन रोकने की संस्तुति बीएसए से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय इंदरपुर में नामांकित 129 बच्चों के सापेक्ष 82 उपस्थित मिले। यहां चावल तो सही से पकाया गया था, जबकि सब्जी की गुणवत्ता खराब थी। प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय बढ़या ठाठर में 310 बच्चे नामांकित हैं। 158 बच्चे मौके पर मौजूद मिले। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

...
कस्तूरबा में मिली बदहाली
जिला समन्वयक (मध्याह्न भोजन) रजनीश वैद्यनाथ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मेंहदावल का निरीक्षण किया। वार्डेन के शौचालय में गंदगी मिली। टाइल्स आदि टूटे थे। विद्यालय में छात्राओं की संख्या 100 के सापेक्ष 53 मिली। वार्डेन को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed