{"_id":"6769b03dbd6c12a8b407fa44","slug":"children-falling-ill-from-coldnumber-in-opd-crosses-100-khalilabad-news-c-205-1-ksh1008-128841-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ठंड से बीमार हो रहे बच्चे...ओपीडी में संख्या 100 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ठंड से बीमार हो रहे बच्चे...ओपीडी में संख्या 100 के पार
Tue, 24 Dec 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जिले में ठंड बढ़ गई है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। यही कारण है कि मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बाल रोग विभाग में अधिक भीड़ देखने को मिली। इसके अलावा मेडिसिन विभाग में भी भीड़ रही।
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1509 मरीज उपचार कराने पहुंचे। बाल रोग विभाग में मरीजों की संख्या 100 से अधिक रही। बच्चों में उल्टी-दस्त, बुखार और शरीर दर्द की समस्या रही। डॉक्टरों ने दवा देने के साथ ही परिजनों को विशेष ध्यान देने की सलाह दी। सीएमएस डॉ. एचएस राय ने बताया कि इन दिनों ठंड में इजाफा होने के बाद बच्चों की सेहत बिगड़ने लगी है। तीन दिनों से अधिक समय तक यदि बुखार हो रहा है तो डॉक्टर से दिखाएं और आवश्यकता पड़ने पर ब्लड की जांच कराएं।