फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children day celebrated in Schools

बच्चों ने उत्साह से मनाई पं. नेहरू जयंती

Sat, 14 Nov 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 14 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर केएन सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं
विज्ञापन
द्वारा लगाई गई यह प्रदर्शनी निश्चित ही उनके प्रतिभा को दर्शाता है। विद्यालयों में इस तरह की प्रदर्शनी लगने से छात्र उत्साहित होते है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
वे शनिवार को सूर्या इंटरनेशनल हायर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर आयोजित फूड स्टाल, आर्ट एंड क्राफ्ट व विज्ञान प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा लगाया गया हर्ट पंपिग, स्मार्ट सिटी, ब्लड सर्कुलेशन का स्टाल सबसे सराहनीय है।
इस तरह की प्रतिभा सभी बच्चों में होनी चाहिए। बच्चे को शिक्षक सही दिशा दिखाए तो वे नि:संकोच आगे बढ़ सकते हैं। यह प्रदर्शनी निश्चित तौर पर एक मिशाल कायम करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर केएन सिंह, विद्यालय के मुखिया पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में लगे स्टाल का अवलोकन किया। उप प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने अतिथियों को क्रमवार रेड हाउस, येलो हाउस, ब्लू हाउस व ग्रीन हाउस के स्टाल्स पर ले जाकर छात्र छात्राओं के अद्भभूत आर्ट एवं क्राफ़्ट व साइंस के माडलों के बारे में परिचय कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed