फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Children are becoming proficient in music, yoga, painting and other disciplines

Sant Kabir Nagar News: म्यूजिक, योग, पेंटिंग और अन्य विधाओं में पारंगत हो रहे बच्चे

Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Children are becoming proficient in music, yoga, painting and other disciplines
बेलहर। बेलहर विकास खंड क्षेत्र के सभी उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट परिषदीय विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर के दौरान भैया बहनों को आर्ट एंड क्राॅफ्ट, भोजन विधि एवं निर्माण, पेंटिंग, बास्केटबॉल, एथलीट, इंडियन और क्लासिकल म्यूजिक और डांस, योग सहित अन्य गतिविधियां प्रतिदिन आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय परासी गनवरिया में बच्चों को वृक्षासन, शीर्षासन, हलासन आदि योग का अभ्यास कराते हुए शिक्षिका शबीना खातून तथा शिक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। बच्चों द्वारा मिट्टी के बर्तन बनाकर सुंदर आर्ट एंड क्राॅफ्ट की प्रस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय सोनौरा गुमान राय में शिक्षिका संध्या त्रिपाठी तथा सुधीर कुमार पाण्डेय के निर्देशन में बच्चों को समर कैंप में कलाकृतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मनमोहक सुंदर कलाकृतियां पेपर कटिंग के माध्यम से बनाई गई। कैंप की शुरूआत प्रभारी प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार महतो के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कार्यक्रम प्रमुख शैलबाला कुमारी ने समर कैंप के महत्व एवं भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
समर कैंप में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। 15 जून तक सुबह सात बजे से सुबह 10:30 बजे तक चलने वाली इस पाठशाला के संचालन की जिम्मेदारी अनुदेशकों और शिक्षा मित्रों को दी गई है। इस कैंप में बच्चों के जलपान के लिए व्यवस्था भी की गई है।
-अनीता तिवारी, बीईओ, बेलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed