फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Chefs picketed the Collectorate

रसोइयों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया

Sat, 30 Jan 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
मंडल महामंत्री ध्रुवचंद ने कहा कि रसोईयों से अधिकांश विद्यालयों पर झाड़ू लगवाया जाता है जो ठीक नहीं है। रसोइयों का बकाया मानदेय नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 मानदेय को सीधे खाते में भेजा जाए। इसके साथ ही अधिकांश विद्यालयों पर हैंडपंप खराब है जिससे रसोइयों को खाना बनाने में कठिनाई होती है।
 रसोइयों को बिना काम के 10 बजे से चार बजे तक विद्यालय पर रोका जाता है। 11 माह कार्य कराया जाता है और 10 माह का वेतन दिया जाता है। जिसे संगठन बर्दास्त नहीं करेगा।
 विजयनाथ तिवारी ने कहा कि रसोइयों के मानदेय का भुगतान खाते के माध्यम से ही किया जाए तो कि शासनादेश में भी है। जिलाध्यक्ष रमा गौड़ ने कहा कि रसोइयों के साथ हो रहे अन्याय को संगठन बर्दास्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

 इसके लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। मानदेय के लिए विभाग हमेशा लचीला रवैया अपनाता है। कम मानदेय मिलता है इसमें भी देरी की जाती है।
 उन्होंने कहा कि रसोइयों का मानदेय बढ़ाया जाए। उर्मिला चौधरी ने कहा कि रसोइयों के मानदेय में बढ़ोत्तरी को लेकर आगामी नौ मार्च को रसोइया बहने लखनऊ प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 धरने का संचालन ध्रुवचंद ने किया। इस अवसर पर उर्मिला देवी, सीमा देवी, अकलीमुन्निशा, अशामा खातून, लालमती, कविता देवी, कमलावती देवी, संगीता देवी, प्रेमशीला, खैराती, माया, उषा, मैना, गीता, सुमन, मंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed