{"_id":"66918a723bd7d33e21091e54","slug":"chakbandi-accountant-arrested-for-taking-bribe-of-seven-thousand-rupees-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-117531-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सात हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सात हजार रुपये रिश्वत लेते चकबंदी लेखपाल गिरफ्तार
Sat, 13 Jul 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
- चकबंदी कोर्ट में चल रहे केस में रिपोर्ट लगाने के लिए मांगी थी रिश्वत
- विजिलेंस गोरखपुर की टीम ने खलीलाबाद पुरानी तहसील से दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। चकबंदी विभाग में तैनात खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के एक लेखपाल को विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को सात हजार रुपये रिश्वत लेते दबोच लिया। गाटा बदलने को लेकर सीओ चकबंदी न्यायालय में चल रहे केस की पत्रावली में आख्या लगाने के लिए लेखपाल ने पीड़ित से 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।
विजिलेंस इंस्पेक्टर राम उजागिर सरोज के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कठार गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र स्व. रामदेव ने लेखपाल की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर से की थी। संतोष का कहना था कि सीओ चकबंदी न्यायालय में चल रहे केस की पत्रावली में रिपोर्ट लगाने के लिए बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के अमरौली सुमाली निवासी लेखपाल रविशंकर शर्मा पुत्र परशुराम दस हजार रुपये घूस मांग रहा है। इसके बाद एसपी विजिलेंस काशिम आबिदी ने कार्रवाई का निर्देश दिया।
विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को संतोष को सात हजार रुपये लेकर आरोपी लेखपाल के पास तहसील में भेजा। संतोष ने जैसे ही रुपये लेखपाल रविशंकर को दिए, विजलेंस टीम ने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद टीम लेखपाल को लेकर पुलिस लाइंस पहुंची जहां कागजी कार्रवाई पूरी की गई।