फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Center Admin and Two Room Observers relive

केंद्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षक हटे 

Mon, 17 Apr 2017 10:59 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Mon, 17 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Center Admin and Two Room Observers relive
- फोटो : self
माध्यमिक शिक्षा परिषद से नामित पर्यवेक्षक ने 13 अप्रैल को जिले के एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया था। जहां पर उन्हें परीक्षार्थियों की कॉपियां एक जैसी लिखी मिलीं थीं। जिस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक और दो कक्ष निरीक्षकों को हटाने का निर्देश दिया था। डीआईओएस ने सोमवार को केेंद्र व्यवस्थापक को हटाते हुए दो कक्ष निरीक्षकों को भी कार्य मुक्त कर दिया।
विज्ञापन


13 अप्रैल को बोर्ड से नामित पर्यवेक्षक उप निदेशक शिक्षा सेवाएं शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद अनिल भूषण चतुर्वेदी ने पब्लिक इंटर कॉलेज अमथरी निघुरी का शाम की पाली में निरीक्षण किया था। जहां पर इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा चल रही थी। कई कमरो में उन्होंने परीक्षार्थियों के कापियों का मिलान किया तो कॉपियां एक जैसी लिखी मिलीं। इसके साथ ही अन्य अनियमितताएं मिलीं थी। जिसे नकल की श्रेणी में रखते हुए उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को हटाने और दो कक्ष निरीक्षक को कार्यमुुक्त करने का निर्देश डीआईओएस को दिया था।
विज्ञापन


डीआईओएस शिव कुमार ओझा ने बताया कि पर्यवेक्षक के निर्देश पर पब्लिक इंटर कॉलेज अमथरी निघुरी के केंद्र व्यवस्थापक/ प्रधानाचार्य परवेज अहमद को हटाते हुए उनकी जगह पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौरहरा के प्रधानाध्यापक पद्मदेव राय को केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया गया है। बोर्ड की सभी परीक्षाए उनकी देखरेख में संचालित होंगी। इसके साथ ही कक्ष निरीक्षक आशुतोष और अमित को कार्यमुक्त कर दिया गया है। बताया कि पर्यवेक्षक ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय को भी भेजी है। बोर्ड से अगर कुछ निर्देश आएगा तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed