{"_id":"6a18a266a1b22b02dc08ef00","slug":"census-tehsildar-checks-progress-of-house-listing-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-151283-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनगणना : तहसीलदार ने मकान सूचीकरण की प्रगति जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनगणना : तहसीलदार ने मकान सूचीकरण की प्रगति जांची
Fri, 29 May 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 29 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
सेमरियावां। जनगणना के लिए तहसीलदार खलीलाबाद आनंद कुमार ओझा ने ब्लाॅक में मकान सूचीकरण की प्रगति जांची।
तहसीलदार ने सेमरियावां गांव के 11 हाउस लिस्टिंग क्षेत्रों का निरीक्षण किया। करमाखान और सेमरियावां चौराहे की दुकानों पर पहुंचकर मकान सूचीकरण का जायजा लिया। सभी प्रगणक के कार्यों का नक्शा, मकान चिह्नीकरण और ऑनलाइन प्रगति का जायजा लेने के साथ ही सभी ब्लाॅकों में सुपरवाइजर की निगरानी में कार्यों की जांच की। सेमरियावां में प्रगणक जफीर अली से ऑनलाइन प्रगति की जानकारी ली। काम संतोषजनक पाकर प्रशंसा की।
ब्लॉक के सभी प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को समय से जनगणना के कार्य पूर्ण करने एवं आनलाइन कार्य में वृद्धि और प्रगति पर जोर दिया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक श्याम सुंदर, लेखपाल विवेकानंद पांडेय, प्रगणक जफीर अली आदि मौजूद रहे।