फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Census: Enumerators will conduct survey to prepare map

जनगणना : प्रगणक नक्शा तैयार करने के लिए करेंगे सर्वे

Tue, 05 May 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Census: Enumerators will conduct survey to prepare map
मेंहदावल। जनगणना के तहत प्रगणक शुरुआती तीन दिनों तक अपने-अपने क्षेत्र का नजरी-नक्शा बनाने के लिए हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में सर्वे करने का काम करेंगे। इसके तहत सर्वे कार्य में जुटे कर्मचारी क्षेत्र का लैंडमार्क, क्षेत्र में क्या-क्या है, कहां पर कौन सा भवन है, मकान संख्या की पूरी जानकारी जुटाएंगे। इस डिटेल की पूरी रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन

बतौर चार्ज अधिकारी तहसीलदार अल्पिका वर्मा और ईओ पंकज कुमार ने बताया कि नजरी नक्शा एक ऐसा रेखाचित्र या कच्चा नक्शा है जो किसी क्षेत्र जैसे गांव, मोहल्ला, काॅलोनी का सर्वेक्षण या निरीक्षण के दौरान आंखों से देखकर अंदाजे से बनाया जाता है। इसमें सही पैमाना नहीं होता, बल्कि यह जगह, रास्तों और मकानों की स्थिति दर्शाने के लिए होता है।
विज्ञापन

जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए मकान सूचीकरण एवं नजरी नक्शा अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। यह फील्ड गाइड प्रगणकों को क्षेत्र में कार्य करते समय सही पहचान, सटीक नंबरिंग तथा स्पष्ट नक्शा बनाने के व्यावहारिक निर्देश प्रदान करता है। प्रत्येक मकान की पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है, ताकि कोई भी परिवार छूट न जाए और आंकड़े पूर्णतः विश्वसनीय हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजरी नक्शा तैयार कराने का मुख्य उद्देश्य है कि प्रगणक और पर्यवेक्षक जनगणना मकान सूचीकरण तो सर्वे सही और सटीक जानकारी जुटा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed