{"_id":"584ee7ce4f1c1b676f649d35","slug":"celebrating-eid-miladunnbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत से मना ईद मिलादुन्नबी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत से मना ईद मिलादुन्नबी
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद में रात में निकाले गए जुलूस ए मोहम्मदी में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
- फोटो : अमर उजाला
पैगंबर मुहम्मद साहब की जयंती अर्थात ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सोमवार को नगर से देहात लोगों ने जुलूस ए मोहम्मदी निकाला। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे। इस अवसर जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और गरीबों को भोजन कराया गया। वहीं कई स्थानों ने लोगों ने रोजा भी रखा।
खलीलाबाद के अंसार टोला, विधियानी, बंजरिया और पठान टोले से जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नूरी मस्जिद के सामने स्टाल लगाया था, जहां पर चेयरमैन जगत जायसवाल ने जुलूस में शामिल लोगों को फल वितरण किया। इस अवसर पर गोरखनाथ, सन्नी, अशरफ अली, मुन्ना अब्दुल्लाह, अरशद खान, पवन गुप्त, सोनू आदि मौजूद रहे।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में जगह-जगह जुलूस निकाला गया। शेरपुर मोहल्ला स्थित मदरसा दारुल उलूम बरकातिया से सुबह आठ बजे कारी अख्तर बरकाती के नेतृत्व में जुलूस मोहम्मदी निकाला गया जो विभिन्न मुहल्लों से होकर काजीपुर चौक पहुंचा और पुन: मदरसा दारुल उलूम पर जा कर खत्म हो गया। जुलूस में ह़न्दू व मुस्लिम दोनों समुदायों ने हिस्सा लिया। वही शेरपुर स्थित मदरसा सय्यदुलोलूम से भी जुलूस ए मोहम्मदी मौलाना वलीउल्लाह के नेतृत्व में भी निकाला गया। इस अवसर पर लोग इस्लामिक झंडों के साथ साथ तिरंगा भी लेकर चल रहे थे। जुलूस में एएस पी एके वर्मा, सी ओ सादर, एस डीएम उमेश चंद निगम, कोतवाल कमला यादव ,सूफी अल्हाज, सखावत अली, जिया अंसारी, नूरुज्जमा, अवधेश सिंह, अबरार आलम, बबलू खान, फिजांन मुस्तफा, मेंहदी हसन, मौलाना हफीजुर्राहम, अब्दुन्नबी, अब्बास अली, युसूफ, कारी मोहम्मद हुसेन, माजू अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।