फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   CCTNS training launched; information provided to police personnel.

Sant Kabir Nagar News: सीसीटीएनएस प्रशिक्षण का शुभारंभ, पुलिस कर्मियों को दी गई जानकारी

Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
CCTNS training launched; information provided to police personnel.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। सीसीटीएनएस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सोमवार से सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित यह प्रशिक्षण 14 सितंबर तक चलेगा।
प्रशिक्षण के पहले दिन पुलिसकर्मियों को सीसीटीएनएस में उपलब्ध विभिन्न आईआईएफ फॉर्म, जीडी, एफआईआर, सीडी, सीएस, एफआर और डेटाबेस सर्विस से संबंधित प्रविष्टियों एवं फीडिंग की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डीसी अहमद रजा ने पुलिसकर्मियों को पोर्टल पर अभिलेखों और विवेचना से जुड़ी सूचनाओं की सटीक, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण फीडिंग के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जनपद के सभी थानों से दो-दो आरक्षी शामिल हुए। उन्हें सीसीटीएनएस के विभिन्न मॉड्यूल और सेवाओं के संचालन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीएनएस के प्रभावी उपयोग से विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने के साथ ही पुलिस अभिलेखों के डिजिटलीकरण और पुलिसिंग व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं तकनीकी रूप से मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed