फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Caution: Excessive use of pesticides in vegetables can spoil health.

सावधान: सब्जियों में कीटनाशक का अधिक प्रयोग बिगाड़ सकता है सेहत

Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Caution: Excessive use of pesticides in vegetables can spoil health.
संतकबीरनगर। सावधान रहने की जरूरत है, सब्जियों में अधिक कीटनाशक का प्रयोग हो रहा है, जिसके सेवन से सेहत बिगड़ सकती है। यह बात हवा-हवाई नहीं है, बल्कि शिमला मिर्च के नमूने की आई जांच रिपोर्ट बता रही है। डॉक्टरों के मुताबिक, पेस्टीसाइड सब्जियों के सेवन से लिवर और किडनी खराब हो सकती है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर 15 सितंबर को प्रत्येक जिलों में पांच-पांच फल और सब्जियों के सर्विलांस नमूने सग्रह किए जाने थे। उसी क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने जिले में पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, केला, सेब और खीरा का सर्विलांस नमूना जुटाकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। इसके पीछे उद्देश्य है कि फलों और सब्जियों में पेस्टीसाइड की मात्रा कितनी है, इसकी जानकारी जुटानी है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अभिहित अधिकारी जे पी तिवारी ने बताया कि दो रिपोर्ट आई है। इसमें सेब का नमूना ठीकठाक आया है। जबकि शिमला मिर्च के नमूने में पांच तरह का पेस्टीसाइड मिला है। इसमें कीटनाशक निर्धारित मात्रा से अधिक आया है,जिसका सेवन करने पर सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉक्टर ओपी चतुर्वेदी ने बताया कि सब्जियों में पेस्टीसाइड का होना सेवन करने की दशा में सेहत के लिए खतरनाक है। इससे लिवर और किडनी पर बुरा प्रभाव पडे़गा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed