फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cattle farmers of the area are in panic due to lingering disease

Sant Kabir Nagar News: लंपा बीमारी से क्षेत्र के पशुपालक दहशत में

Mon, 04 Sep 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 04 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cattle farmers of the area are in panic due to lingering disease
- क्षेत्र के कई गांवों में पशुओं की संदिग्ध मौत हो चुकी है
विज्ञापन


- सघन टीकाकरण कराने में असफल साबित हो रहा है विभाग


धर्मसिंहवा। लंपी बीमारी ने पशुपालकों की नींद खराब कर दी है। क्षेत्र के कई गांव में अचानक हुई पशुओं की मौत से पशुपालक दहशत में आ गए हैं। पशुपालकों का कहना है कि विभाग के जरिए सघन टीकाकरण नहीं कराया जा रहा है जिससे और समस्या उत्पन्न हो सकती है।

क्षेत्र के अतरी नानकार गांव निवासी राजू चौधरी ने बताया कि उनके गांव में पशुपालन विभाग के कर्मियों के जरिए लंपी का टीकाकरण नहीं किया गया है। झौवा कोमर, जमया, मेंहदूपार में कई पशुओं की संदिग्ध मौत हो गई है। इन गांवों में कुछ ही पशुओं को टीका लगाया गया है, लेकिन अतरी नानकार में टीकाकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इसी तरह भगवतपुर निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि लम्पी बीमारी बहुत ही तेजी से अपना पांव पसारी रहा है ऐसी स्थिति में पशु पालन विभाग अभी तक गंभीर नहीं है। सिर्फ पशुओं के बाजार बंद करवा दिए गए हैं। टीकाकरण को लेकर महकमा गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार महदेवा नानकार गांव के पूर्व प्रधान विनोद दुबे ने बताया कि उनके पशुओं को भी अब तक टीका नहीं लगाया गया है। गांव के सभी पशुपालक परेशान है। इस बीमारी का वैक्सीन विभाग को जल्द से जल्द हर गांव में लगवा देना चाहिए।

इस संबंध में प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी सांथा डॉ. सीमा चौरसिया ने बताया कि विभाग को सीमित वैक्सीन मिल रहा है। जिसे क्षेत्र में आवश्यकतानुसार पशुओं को लगाया जा रहा है। जिन गांवों में अब तक टीकाकरण नहीं हो पाया है जल्द ही वहां भी टीकाकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed