फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Cattle catcher in Semariyawan reduced to a showpiece; wheels haven't turned in two years.

Sant Kabir Nagar News: सेमरियावां में कैटल कैचर बना शोपीस, दो साल से नहीं घूमा चक्का

Mon, 24 Aug 2026 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Cattle catcher in Semariyawan reduced to a showpiece; wheels haven't turned in two years.
सेमरियावां ब्लाक परिसर में खड़ा कैटल कैचर वाहन। संवाद
सेमरियावां। किसानों की फसलों को छुट्टा पशुओं से बचाने और निराश्रित पशुओं को सुरक्षित गोशालाओं तक पहुंचाने के लिए लाखों रुपये की लागत से उपलब्ध कराया गया कैटल कैचर वाहन जिम्मेदारों की अनदेखी का शिकार हो गया है। करीब दो साल से ब्लॉक परिसर में खड़ा वाहन धूल फांक रहा है। अब तक इससे एक भी छुट्टा गोवंश पकड़ने की शुरुआत नहीं हो सकी है। लंबे समय से इसके खड़े रहने से उसके खराब होने और जंग लगने का खतरा भी बना है।
विज्ञापन

सेमरियावां ब्लाॅक में 113 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें 183 राजस्व गांव शामिल हैं। ब्लॉक क्षेत्र में छुट्टा पशु किसानों के लिए बड़ी समस्या बने हैं। खेतों में झुंड के रूप में पहुंचने वाले पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।कस्बे और प्रमुख चौराहों की सड़कों पर भी इनका जमावड़ा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। किसानों को उम्मीद थी कि कैटल कैचर वाहन के जरिए छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित किया जाएगा लेकिन वाहन का उपयोग नहीं होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

स्थिति यह कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए उपलब्ध कराया गया कैटल कैचर वाहन करीब छह माह तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां परिसर में खड़ा रहा। इसके बाद इसे ब्लॉक परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया। यहां भी लंबे समय से वाहन का उपयोग नहीं हुआ।इरशाद अहमद, वसीम खान, मो अकरम, राम कुमार, तनवीर चौधरी आदि ग्रामीणों का कहना है कि वाहन की जरूरत सबसे अधिक खेतों और सड़कों पर है, लेकिन वह ब्लॉक परिसर में खड़ा होकर केवल धूल और जंग की मार झेल रहा है।00000000000000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला बनीं लेकिन वाहन का पहिया नहीं घूमा
छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए ग्राम पंचायतों में गोशालाओं का निर्माण कराया गया है। समय-समय पर पशुओं को पकड़ने के अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद कैटल कैचर वाहन का पहिया नहीं घूमा है। इसका इस्तेमाल न होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। किसानों का कहना है कि यदि वाहन का नियमित संचालन हो तो सड़कों और खेतों में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया जा सकता है।

00000000000000000000
ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए कैटल कैचर वाहन का उपयोग किया जाए। पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित गोशाला में पहुंचाया जाएगा।
-कृष्ण कुमार, बीडीओ, सेमरियावां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed