फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   catch animal

छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए चलाया अभियान

Mon, 10 Jan 2022 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
catch animal
मेंहदावल नगर पंचायत द्वारा छुट्टा पशुओं को पकड़ते नगरपंचायत के कर्मचारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए चलाया अभियान
विज्ञापन

- नगर से कई पशुओं को पहुुंचाया पशु आश्रय केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत प्रशासन ने सोमवार को छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कई पशुओं को पकड़कर पशु आश्रय केंद्र पहुंचाया।
मेंहदावल नगर पंचायत और आसपास के क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं के चलते लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सोमवार को नगर पंचायत प्रशासन ने नगर की सड़कों पर विचरण करने वाले छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया। जिसमें कई कर्मचारी पशुओं को पकड़कर नगर पंचायत के कन्हा हाउस में पहुंचाने के कार्य में लगे रहे। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन ने सीएचसी तिराहा, रोडवेज, तहसील मार्ग, अंजहिया बाजार, टडवरिया चौराहा, चौकबाजार, उत्तर पट्टी समेत कई स्थानों पर छुट्टा पशुओं को पकड़ने का कार्य किया। अब तक नगर पंचायत के गोशाला में करीब 30 से 35 छुट्टा हैं। जिनके चारा-पानी आदि की व्यवस्था नगर पंचायत की तरफ से तैनात कर्मचारी कर रहे हैं। ईओ प्रदीप कुमार ने बताया कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। अब तक नगर पंचायत के कान्हा हाउस में तीन दर्जन के करीब छुट्टा पशु रखे गये हैं। जिनके चारा-पानी का पर्याप्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed