फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case will be file against ex cleark

पूर्व लिपिक पर दर्ज होगा केस

Mon, 09 Sep 2019 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
case will be file against ex cleark
बीएसए कार्यालय के पूर्व लिपिक पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन

- स्थानांतरण के डेढ़ साल बाद भी नहीं दिया चार्ज
- स्कूलों की मान्यता, एडेड विद्यालयों में शिक्षक भर्ती आदि की नहीं मिल रही फाइलें
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बीएसए कार्यालय में तैनात रहे एक पूर्व लिपिक पर केस दर्ज होगा। स्थानांतरण के डेढ़ वर्ष बाद भी लिपिक ने अपने पटल का चार्ज नहीं दिया। जिससे स्कूलों की मान्यता, एडेड विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती से संबंधित जानकारी नहीं मिल पा रही है। डीएम ने उक्त लिपिक पर केस दर्ज कराने का निर्देश बीएसए को दिया है।

बता दें कि करीब दो साल पहले बीएसए कार्यालय में तैनात एक चर्चित लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते हुए पकड़ा था और जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद लिपिक बहाल हुआ और एडी बेसिक कार्यालय बस्ती में संबंद्घ कर दिया गया। उसके बाद से उसने अपने पटल का चार्ज नहीं दिया। उक्त लिपिक के पास स्कूलों की मान्यता, एडेड विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती से संबंधित फाइलें है। वह फाइलें बीएसए कार्यालय के एक कमरे में आलमारी में बंद है और उसकी चाभी उक्त लिपिक के पास है। फाइलें न मिलने से कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है। इधर एसटीएफ शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ फाइलें नहीं मिल रही है। जो उसी आलमारी में बंद है। यहीं नहीं शनिवार को संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती मंडल तेज प्रताप मिश्र ने भी स्कूलों की मान्यता से संबंधित जांच की थी और फाइलों को तलब किया था। फाइले नहीं मिली तो परेशान बीएसए ने पूर्व लिपिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को जानकारी दी। डीएम ने लिपिक पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया ताकि वह कार्यालय आकर चार्ज दे सके। इस संबंध में बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डीएम ने पूर्व लिपिक पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जल्द ही उक्त लिपिक पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed