{"_id":"61798e1265a184704d702002","slug":"case-registered-of-teasing-khalilabad-news-gkp4144620132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर पुलिस कर्मी की पत्नी से की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस कर पुलिस कर्मी की पत्नी से की छेड़खानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुस कर पुलिस कर्मी की पत्नी से की छेड़खानी
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र में पुलिस कर्मी के बेटे की पड़ोस के युवक ने पिटाई कर दी। पत्नी उलाहना देकर घर लौटी तो पीछे से आरोपी उसके घर में घुस गया। आरोप है कि आरोपी ने महिला की पिटाई की और छेड़खानी की। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि 24 अक्तूबर को उसके दस वर्षीय बेटे को पड़ोस के रहने वाले युवक ने पीट दिया। वह आरोपी के घर शिकायत करने गई तो आरोपी घर के अंदर भोजन कर रहा था। शिकायत कर वह घर लौट आई। आरोप है कि आरोपी उसके घर में घुस आया और उसे अपशब्द कहते हुए मारापीटा। उसका कपड़ा भी फट गया। पिटाई से उसकी आंख में गंभीर चोटें आईं। उसके शोर पर आसपास के लोग जुट गए तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। उसके पति पुलिस विभाग में है और बाहर रहते हैं। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने, छेड़खानी, जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।