{"_id":"68d18ef6b746856bdd0b6053","slug":"case-registered-against-four-people-for-beating-the-president-of-grampradhan-sangh-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138744-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ग्रामप्रधान संघ के अध्यक्ष को पीटने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ग्रामप्रधान संघ के अध्यक्ष को पीटने के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज
Mon, 22 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
बखिरा/सांथा। बखिरा थानाक्षेत्र के अठलोहिया गांव के ग्राम प्रधान और सांथा ब्लाक के ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष रणवीर पांडेय की पिटाई के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ग्राम प्रधान रणबीर पांडेय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर की शाम 5 बजे अपने सीमेंटेड ईंट के प्लांट पर बैठे थे। उसी समय गांव के ही राधेश्याम पांडेय और घमालू बाइक से आए। राधेश्याम ने उनसे सरकारी शौचालय निर्माण के लिए पैसा न आने पर बात की। इसके बाद उन्होंने सरकार ने बजट नहीं मिलने की बात बताई। इसके बाद राधेश्याम उन्हें झूठा कहते हुए गाली देने लगा। विवाद बढ़ने पर राधेश्याम ने बगल में पड़ी ईंट से उनके चेहरे पर बाईं तरफ हमला कर दिया।
इसी बीच गांव का ही वेदप्रकाश पांडेय उर्फ मोनू भी वहां पहुंच गये और दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी।
राधेश्याम ने उसके बाएं हाथ की उंगली को दांत से काटकर घायल कर दिया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। ग्राम प्रधान ने भरवलिया चौबे गांव के विनोद चौबे को इस साजिश का सूत्रधार बताते हुए वेदप्रकाश को भी इस हमले में शामिल होने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अठहोलिया निवासी राधेश्याम, घमालू, वेदप्रकाश पांडेय व भरवलिया चौबे निवासी विनोद चौबे के खिलाफ मारपीट केस दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।