{"_id":"6675dd0a013945cb5c0d5827","slug":"case-registered-against-four-including-couple-for-assault-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-116453-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दंपती समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दंपती समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज
Sat, 22 Jun 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाहरडीह गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दंपति समेत चार के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
क्षेत्र के नाहरडीह निवासी उदयराज पाल पुत्र स्वर्गीय हरि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि भूमि विवाद को लेकर 13 जून को गांव का मुकेश पाल परिजनों के साथ पहुंचा और गाली देने लगा। मना करने पर लाठी डंडे आदि से लैश होकर मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित के अनुसार जान बचाने के लिए वह घर में घुसा तो विपक्षी पहुंच गए और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। वह बंधक बना रहा। इस दौरान प्रतिवादियों ने जमकर ईंट पत्थर चलाए। जिसके चलते जीवन पर खतरा बना रहा।
इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि मुकेश पाल पुत्र जयप्रकाश, जयप्रकाश पुत्र अज्ञात, ओमप्रकाश पुत्र जवाहिर व गुड़िया देवी पत्नी जयप्रकाश के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।