{"_id":"644d5f2e36ac98d6370e8ec8","slug":"case-registered-against-16-people-on-the-orders-of-the-court-khalilabad-news-c-7-1-146018-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर 16 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर 16 लोगों पर केस दर्ज
Sat, 29 Apr 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने क्षेत्र के बभनी गांव के 16 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारने-पीटने का केस दर्ज किया है।
पीड़िता जन्नतुन्निशान का आरोप है कि वह पूर्वजों के मकान के सहन व चहारदीवारी पर वर्षों से काबिज है। 14 जनवरी को डेढ़ बजे दिन में विपक्षी राधेश्याम मौर्या व अन्य 15 लोग लाठी, डंडा, कुदाल, फावड़ा के साथ गोलबंद होकर उसके घर पर चढ़ आए। लोग अपशब्द कहते हुए उसकी चहारदीवारी को गिरा दिए व सहन की जमीन में जबरदस्ती अवैध रूप से रास्ता पाटने लगे। मना करने पर अपशब्द कहने लगे व मारने के लिए दौड़ा लिए। जान बचाने के लिए वह घर के भीतर भागी और आरोपी उसके घर में घुस गए।
आरोप है कि आरोपी उसे लाठी डंडे व लात घूसे से मारने पीटने। किसी तरह से उसने भागकर जान बचाई। लोगो के जुट जाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। एसओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी राधेश्याम मौर्या, सीताराम, बृजकिशोर, नंदकिशोर, बाबूराम, राजाराम, अनूप, अजय, सत्यम, शिवम, राजबहादुर, भूपेंद्र, इंद्रेश, निखिल, अंकित, अमित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद