{"_id":"61b785f2296103053c67e296","slug":"case-registerd-against-father-son-khalilabad-news-gkp419760794","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर केस दर्ज
धनघटा। पिछले शनिवार को महुली थाने में वादी दिवस में पहुंचे एसपी के समक्ष मारपीट के प्रकरण में पीड़ित ने पुलिस पर मामले का अल्पीकरण करने का आरोप लगाया था। इस मामले में 18 दिन पूर्व पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। सोमवार को मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ा कर पुलिस मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
26 नवंबर को मामूली बात पर महुली कस्बा निवासी फिदाय मोहम्मद को एक ही परिवार के चार लोगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कस्बे के ही अली, मोहम्मद तारीफ, मोहम्मद आशिक व मोहम्मद तालिब के खिलाफ एनसीआर दर्ज की थी। पीड़ित पक्ष ने मामले के अल्पीकरण का आरोप लगाया। पिछले शनिवार को महुली थाने में आयोजित वादी दिवस पर पहुंचे एसपी डॉक्टर कौस्तुभ के समक्ष उपस्थित होकर घायल फिदाय मोहम्मद की पत्नी ने पूरे प्रकरण की जानकारी दी थी। आरोप लगाया कि पुलिस की कार्य शैली ठीक नहीं है। सिर पर गंभीर चोट लगने के बावजूद पुलिस धारा नहीं बढ़ा रही है। एसपी ने मेडिकल रिपोर्ट को देखा। गंभीर चोट की पुष्टि होने पर धाराएं बढ़ाने का निर्देश दिया। सोमवार को पुलिस ने एनसीआर को तरमीम करते हुए पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ धारा की बढ़ोत्तरी की। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।