{"_id":"62c5d4265131652edb42af50","slug":"case-registed-aagainst-three-personels-of-sahara-india-khalilabad-news-gkp442848082","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारा इंडिया के शाखा प्रबंधक समेत तीन पर जालसाजी व गबन का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारा इंडिया के शाखा प्रबंधक समेत तीन पर जालसाजी व गबन का केस दर्ज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जमा धनराशि का भुगतान नहीं करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार देर शाम सहारा इंडिया शाखा कार्यालय खलीलाबाद के प्रबंधक, रीजनल मैनेजर, मंडल प्रमुख समेत अन्य के खिलाफ जालसाजी व गबन का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित नेहिया खुर्द गांव निवासी सुधीर कुमार सिंह का आरोप है कि वह अपने रुपये सहारा इंडिया की विभिन्न कंपनियों के 45 खातों में जमा किए थे। 45 खातों के कुछ खातों में उनकी पत्नी के नाम से रुपये जमा हैं। उसकी परिपक्वता काफी पहले हो चुकी है। धनराशि के भुगतान के लिए वह सहारा इंडिया शाखा कार्यालय खलीलाबाद में कई बार चक्कर लगा चुके हैं। आरोप है कि यहां के शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सिंह व रीजनल मैनेजर अशोक कुमार सिंह रीजनल कार्यालय खलीलाबाद और मंडल प्रमुख शैलेंद्र किशोर श्रीवास्तव व उपरोक्त के डॉयरेक्टर (निदेशक) के जरिए हीलाहवाली और लापरवाही की जा रही है। आरोप है कि शाखा प्रमुख व कंपनी के अन्य निदेशकों ने साजिश करके उसके जमा करीब 28 लाख रुपये हड़प लिए हैं और भुगतान नहीं कर रहे हैं। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि शाखा प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, रीजनल मैनेजर अशोक कुमार सिंह, मंडल प्रमुख शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव व कुछ अन्य डॉयरेक्टर के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।