फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case on assault for illegal encroachment on road and drain

Sant Kabir Nagar News: रास्ता व नाली पर अवैध अतिक्रमण करने पर मारपीट, केस

Sat, 10 Feb 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Case on assault for illegal encroachment on road and drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के राम जानकी मंदिर के सामने की गली में रास्ता व नाली पर अवैध अतिक्रमण का विरोध करने पर मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़ित के प्रार्थनापत्र पर मामले में आरोपी के विरूद्ध केस दर्जकर लिया। कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि तेज प्रकाश श्रीवास्तव पुत्र अमरनाथ श्रीवास्तव पुरानी तहसील उत्तरी खलीलाबाद ने शिकायत में बताया कि राम जानकी मंदिर के सामने गली में अवध बिहारी पुत्र रामदेव रास्ता व नाली को अतिक्रमण कर के गलत तरीके से निर्माण कार्य करवा रहे थे। विरोध करने पर भद्दी-भद्दी गाली देने लगे। वह लोहे के सब्बल व छड़ से सिर पर प्रहार किया। जिससे सिर फट गया और काफी खून गिरा है। कोतवाल ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर घायल को दवा उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed