{"_id":"60fb0b928ebc3e584968a55e","slug":"case-on-a-youth-for-kidnapping-khalilabad-news-gkp4029643125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन पूर्व घर में रखी नकदी के साथ किशोरी को भगा ले गया युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन पूर्व घर में रखी नकदी के साथ किशोरी को भगा ले गया युवक
विज्ञापन

फोन पर बेटी की शादी खुद के साथ नहीं करने पर नेपाल में बेच देने की दे रहा धमकी
बेटी को भगाने में आरोपी के चाचा और पिता पर भी सहयोग करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी को उसी गांव का युवक-बहला फुसला कर भगा ले गया। आरोपी फोन पर पीड़ित परिजनों को बेटी की शादी अपने साथ करने की बात कह रहा है और ऐसा नहीं करने पर जानमाल की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं किशोरी को नेपाल में बेच देने की भी धमकी दे रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किशोरी को भगाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी को गांव का ही युवक 20 जुलाई की रात घर से बहला-फुसला कर भगा ले गया। आरोप है कि घर में रखी नकदी भी उठा ले गया। इसमें आरोपी के चाचा और पिता ने मदद की। आरोपी अपने साथ मोबाइल भी ले गया है। आरोप है कि आरोपी फोन पर धमकी देता है कि उससे अपनी बेटी की शादी कर दे, अन्यथा जान से मार देगा। आरोप है कि बेटी को नेपाल ले जाकर बेच देने की भी धमकी दे रहा है। पीड़ित मां ने शुक्रवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी अमित के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और एससी/एसटी एक्ट का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोरी के साथ आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
शोभित कुमार पांडेय