{"_id":"659847393f4d2e7aa90a6bd6","slug":"case-on-3-in-sp-leader-threatening-matter-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-7854-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सपा नेता को धमकी मामले में तीन अज्ञात पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सपा नेता को धमकी मामले में तीन अज्ञात पर केस
Fri, 05 Jan 2024 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में भ्रमण के दौरान तीन अज्ञात लोगों ने पीछा किया था
संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। सपा नेता व पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय दो जनवरी को क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क के लिए बखिरा की ओर जा रहे थे। आरोप है कि तीन अज्ञात लोगों ने उनका पीछा करके अपशब्द कहा व जान से मारने की धमकी भी दी थी। एसओ बखिरा को शिकायत पत्र देकर जयराम पांडेय से तीन अज्ञात युवकों पर कार्रवाई करने की मांग की थी।
जयराम पांडेय का आरोप है कि वह दो जनवरी को क्षेत्र में जनसंपर्क में जा रहे थे। तिघरा ब्लाॅक मुख्यालय स्थित एक दुकान पर बैठकर लोगों से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक आकर प्रणाम करने के बाद क्षेत्र में साथ में चलने की बात करने लगे। अज्ञात युवकों की बात से उन्हें कुछ शंका हो गई। तीनों युवक अपनी कार से बखिरा की ओर आगे बढ़ गए। इसके बाद वाहन लेकर वह घर की ओर वापस हो लिए।
तीनों युवक करीब साढ़े चार बजे तिघरा स्थित दुकान पर वापस आकर उन्हें अपशब्द कहते हुए धमकी दी कि आज तो जयराम पांडेय बच गया। दुबारा मिलने पर अपशब्द का प्रयोग करते हुए गोली से मारने की धमकी देते हुए तीनों युवक चले गए। धमकी देने वाले युवकों के वाहन में नंबर प्लेट भी नहीं थी।
विज्ञापन
एसओ श्याममोहन ने बताया जयराम पांडेय की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ अपशब्द कहने व जान से मारने की धमकी के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।