{"_id":"65984776f2eb8c6ec30be501","slug":"case-on-2-in-buisinessman-beating-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-7836-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाराबंकी के व्यापारी को बंधक बनाने के मामले में दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाराबंकी के व्यापारी को बंधक बनाने के मामले में दो पर केस
Fri, 05 Jan 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी के प्रार्थना पत्र पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
शहर के दो फर्म मालिकों पर पुलिस ने कसा कानूनी शिकंजा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने बाराबंकी के व्यापारी को बंधक बनाने और मारपीट कर माल रखवा लेने के मामले में दो पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में प्रार्थनापत्र पर कार्रवाई करते हुए शहर के दो फर्म मालिकों पर कानूनी शिकंजा कसा।
कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल ने बताया कि विकास तिवारी कस्बा व थाना रामनगर बाराबंकी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ड्राइवर बेचूलाल कोरी व अपने कर्मचारी दुर्गेश के साथ खलीलाबाद मार्केट आए थे। आरोप है कि एक फर्म के मालिक किशन कुमार की दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने माल लेने के लिए दो लाख रुपये किशन को दिया और फिर वह पैसा वापस रख लिया। फर्म मालिक ने मौखिक रूप से कहा कि उनका 10 लाख रुपये निकल रहा है पेमेंट दो। इसके बाद गाली देने लगे और हाथापाई करने के साथ ही ड्राइवर बेचूलाल व दुर्गेश को मारा-पीटा और अपहरण कर फोन जब्त कर लिया।
माल लदी उनकी गाड़ी भी खिंचवा लाए और सब लोगों को बंधक बनाकर रुपये और माल सब कुछ ले लिया। वहां पर आए दुर्गेश ने भी मारा-पीटा। मौके पर पुलिस पहुंची तो उन सब लोगों को गाड़ी के साथ थाना पर लाई। पीडि़त के अनुसार घटना के बाद से ही वह बहुत डरा-सहमा हुआ है। कोतवाल ने बताया कि मामले में किशन कुमार एवं दुर्गेश के विरुद्ध तहरीर के आधार पर सुसंगत धारा में केस पंजीकृत करके अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।