फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case of rape on young man and conspiracy on his mother-in-law

युवक पर दुष्कर्म और उसकी मां-भाभी पर षड्यंत्र का केस

Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Case of rape on young man and conspiracy on his mother-in-law
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने सहजनवां क्षेत्र के रहने वाले युवक पर दुष्कर्म और उसकी मां व भाभी पर उसके लिए षड्यंत्र रचने के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र में की है। उनका कहना है कि उनकी बड़ी बेटी के गर्भवती होने पर देखभाल के लिए उसकी ससुराल में उन्होंने 17 साल की छोटी बेटी को भेजा था। आरोप है कि उसी गांव के रहने वाला नरेंद्र कुमार उसकी छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। दस अक्तूबर 2021 को आरोपित ने उसकी बेटी को झांसा देकर बुलाया और बाइक से ले जाने लगा।
विज्ञापन

उसी दौरान वह काम से घर लौट रहे थे तो उन्होंने आरोपित को देखा। आरोपित की मां और उसकी भाभी भी आई थी। शोर मचाने पर लोग जुट गए। उलाहना देने पर आरोपितों ने धमकी दी। पुलिस को सूचना दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। तब कोर्ट की शरण लेेेनी पड़ी। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित नरेंद्र कुमार पर दुष्कर्म करने और बहला फुसलाकर किशोरी को अगवा करने तथा उसकी मां और भाभी पर षड्यंत्र के आरोप में केस दर्ज किया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएंगे, आगे उसी के अनुुुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed