{"_id":"68d97571fcadf4618002b61d","slug":"case-filed-against-two-press-operators-for-printing-objectionable-posters-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-139079-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: आपत्तिजनक पोस्टर छापने पर दो प्रेस संचालकों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: आपत्तिजनक पोस्टर छापने पर दो प्रेस संचालकों पर केस
Sun, 28 Sep 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
बखिरा। पुलिस ने आपत्तिजनक बैनर व पोस्टर की छपाई करने वाले दो प्रेस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की है। बखिरा थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ पूर्व में ही किसी आपात स्थिति से बचने के लिए शासन से मिली गाइड लाइन के अनुसार किसी भी प्रिंटिंग प्रेस में पोस्टर, बैनर छापने के लिए बताया गया था। बखिरा में भी कुछ प्रिंटिंग प्रेस में आपत्ति जनक बातों को छापने की वजह से इरशाद अहमद निवासी अमरडोभा व जमाल अख्तर निवासी नंदौर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
आगे भी यदि कोई प्रिंटिंग प्रेस संचालक ऎसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
आगे भी यदि कोई प्रिंटिंग प्रेस संचालक ऎसा करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
