फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against two for threatening

Sant Kabir Nagar News: धमकी देने के मामले में दो पर केस दर्ज

Sat, 06 Sep 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed against two for threatening
संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में सुलह नहीं करने पर पीड़ितों को धमकाने के मामले में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। शहर के शास्त्री नगर गोलाबाजार निवासी अमरकांत वर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे वैभवकांत वर्मा को पूर्व में बखिरा थाना के लंगडापार गांव निवासी सर्वेश यादव और महुली थाना के गुन्दौरा गांव निवासी उत्कर्ष मणि त्रिपाठी ने पिटाई कर दी। इस मामले में कोतवाली में केस भी दर्ज हुआ था। उसी मुकदमे में आरोपी सुलह के लिए कह रहे थे। उसी रंजिश में 15 दिन पूर्व उनके बेटे को हीरालाल इंटर काॅलेज पर जाकर गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार को सात बजे के करीब उनके बेटे के मोबाइल पर वाट्सएप काल कर दोनों आरोपी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed