फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against mother and son on charges of assault and vandalism

Sant Kabir Nagar News: मारपीट-तोड़फोड़ के आरोप में मां व बेटे पर केस

Mon, 08 Sep 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Case filed against mother and son on charges of assault and vandalism
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के दानोकुंइयां गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मां व बेटे के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है। एसओ दुधारा इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि दानोकुंइया गांव निवासी दयाराम शर्मा ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 5 सितंबर को सुबह 8:30 बजे गांव के ही मोहम्मद जाहिद व इमराना खातून एक राय होकर उनके दरवाजे पर आकर अनायास गाली देने लगे। ईंट-पत्थर फेंककर मारापीटा और मोटरसाइकिल को तोड़फोड़ करके क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी बच्चों को स्कूल जाते समय भी मारपीट देते हैं। संवाद
विज्ञापन

--------------------
चार आरोपी पर मारपीट के मामले में दर्ज हुआ केस
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के पचदेउरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार आरोपी पर केस दर्ज किया है। एसओ इंद्रभूषण सिंह ने बताया कि पचदेउरा गांव निवासी नुरूल्लाह ने अपने शिकायत में बताया कि वह अपने घर पर चढ़ने उतरने के लिए सीढ़ी बनवाए थे। 7 सितंबर को सुबह 8 बजे उनके पड़ोसी जरीना खातून, नाजरा खातून, जैबुन्निशा, सना की बकरी उनके सीढ़ी पर चढ़कर शौच कर दी। उनके गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी के उलाहना देने पर उक्त लोग गाली देते हुये मारेपीटे और जानमाल की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन

--------------
मार्ग दुर्घटना के मामले में केस दर्ज
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने मार्ग दुर्घटना के मामले में पीड़ित की तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया है। एसओ धनघटा जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित अर्जुन निवासी मल्हेपुर ने अपने शिकायत में बताया कि उनके साले विजय निवासी शिवपुर 6 सितंबर को शाम 4:30 बजे उनकी बाइक पर पीछे बेटे धीरज को बैठाकर पनीर का आर्डर पहुंचाने धनघटा जा रहे थे। उमरिया धनघटा मार्ग पर धनघटा से दक्षिण की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक के चालक ओमकार निवासी बडगो थाना कोतवाली खलीलाबाद विपरीत पटरी पर आकर जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक के चालक विजय को मामूली चोटें आई और उनके बेटे धीरज को काफी गंभीर चोट लगी एवं बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बेटा बेहद नाजुक दशा में होने के वजह से पहले सीएचसी हैंसर बाजार फिर जिला अस्पताल से रेफर होकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। एसओ ने बताया कि मामले में बाइक चालक ओमकार के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस
संतकबीरनगर। थाना धनघटा पुलिस ने पीड़ित की तहरीर मिलने पर चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। एसओ धनघटा जय प्रकाश दूबे ने बताया कि थाना क्षेत्र के शिवापार गांव निवासी रामदास ने अपने शिकायत पत्र में बताया कि 7 सितंबर को रात करीब 12:10 बजे के बाद अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर उनके पतोहू का कुछ गहना और 15 हजार रुपये चुरा लिये। उनके घर का कोई ताला नही टूटा था। एसओ ने बताया कि मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed