फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case filed against 13 including former BDO, former head

Sant Kabir Nagar News: पूर्व बीडीओ, पूर्व प्रधान समेत 13 पर केस दर्ज

Mon, 09 Jan 2023 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 13 including former BDO, former head
पूर्व बीडीओ, पूर्व प्रधान समेत 13 पर केस दर्ज
विज्ञापन

बेलहर। कोर्ट के आदेश पर बेलहर पुलिस ने पूर्व बीडीओ, पूर्व प्रधान समेत 13 लोगों पर केस दर्ज किया है। हंसवापार के राजस्व गांव निबिहा में अब्दुल हफीज पुत्र अब्दुल अजीज निवासी बनेथू की पट्टे की जमीन है। उनके पूर्वज जमींदार रहे हैं। उनकी हंसवापार में एक पट्टे की जमीन थी। जिसपर वर्ष 1997 से वे लोग काबिज है।
आरोप है कि इस जमीन को बालेदीन, ईशरावती, मुराली, गोविंद को रहने के लिए दिया गया था, जो कि घुमंतू जाति के हैं। जिसके बाद ग्राम प्रधान अगियौना, ग्राम पंचायत अधिकारी अगियौना, बीडीओ सांथा, पूर्व प्रधान हंसवापार, पूर्व प्रधान कटया, लेखपाल हंसवापार से मिल जुलकर उक्त जमीन से नाम हटवा दिया। तथा इन लोगों का नाम दर्ज करके राशन कार्ड, आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर नकल, बैंक पासबुक आदि बनवा लिया है। ब्लॉक कर्मियों से मिलकर प्रधानमंत्री आवास भी ले लिया गया। जिसकी जानकारी मिलने के बाद उसकी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

एसओ अमित कुशवाहा ने बताया कि इस मामले में बालेदीन, इसरावती, मुराली, गोविंद, ग्राम प्रधान अगियौना, ग्राम पंचायत अधिकारी अगियौना, बीडीओ, पूर्व प्रधान हंसवापार, पूर्व प्रधान कटया, तत्कालीन हल्का लेखपाल, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक/तहसीलदार/परगना अधिकारी तहसील बांसी, वर्तमान हल्का लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ग्राम मझारी कला तहसील मेंहदावल एवं अन्य संबंधित तहसील कर्मचारी तहसील बांसी एवं मेंहदावल के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed