फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Strict action will be taken if a vehicle is found carrying more than its permitted capacity.

Sant Kabir Nagar News: वाहन में क्षमता से अधिक सामान मिलने पर कसा जाएगा शिकंजा

Thu, 15 Oct 2026 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken if a vehicle is found carrying more than its permitted capacity.
संतकबीरनगर। जिले में ऑपरेशन कवच के तहत 16 और 17 अक्तूबर को दो दिवसीय विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान वाहन में क्षमता से अधिक सामान मिलने पर चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। अभियान के दौरान मानक के विपरीत संचालित बसों, बॉडी कोड के उल्लंघन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी और पंजीयन की शर्तों के विपरीत पाए जाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, अभियान में बसों के आपातकालीन निकास की उपलब्धता और उसके क्रियाशील होने की जांच की जाएगी। बसों में अग्नि सुरक्षा यंत्रों व उपकरणों की स्थिति भी देखी जाएगी। इसके साथ ही चालक के नशे में होने की जांच, बस में क्षमता से अधिक माल लादने और कैरियर सहित वाहन की ऊंचाई अनुमन्य मानक से अधिक होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभागीय जानकारों की मानें तो अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की सूचना निर्धारित शीट पर दर्ज होगा। अभियान को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी संबंधित परिवहन अधिकारियों को दी है। जांच टीम को जरूरत पड़ने पर पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, कार्रवाई के दौरान अनधिकृत बसों से यात्रियों को उतारे जाने की स्थिति में उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचने के लिए परिवहन निगम की बसों के वैकल्पिक इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि आपरेशन कवच के तहत दो दिन विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। जांच के दौरान जो भी वाहन नियम विरुद्ध मिलेंगे, उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed