फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against youth for rape and under POCSO Act

युवक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस

Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case against youth for rape and under POCSO Act
युवक पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत केस
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में दहेज के तौर पर तीन लाख रुपये मांगने, फिर शादी करने से मुकर जाने के आरोप में युवक पर केस दर्ज हुआ है। आरोपित युवक गोरखपुर के गलरिहा क्षेत्र का है। पुलिस ने उस पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र की निवासी किशोरी का गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के रहने वाले युवक से नजदीकी थी। किशोरी का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाया। आरोप है कि शादी की बात करने पर आरोपित युवक और उसकी मां, भाई और भाई की पत्नी ने दहेज के तौर पर तीन लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल विजय नारायन प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के रहने वाले आरोपित पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। महिला कांस्टेबल की देखरेख में पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed