{"_id":"64b5895546b8c5dad60e3234","slug":"case-against-those-who-spread-misleading-information-against-mp-praveen-nishad-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-435-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: सांसद प्रवीण निषाद के खिलाफ भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: सांसद प्रवीण निषाद के खिलाफ भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर केस
Tue, 18 Jul 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सांसद के खिलाफ सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना वायरल करने वाले दो लोगों के खिलाफ सोमवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस ने यह कार्रवाई सांसद प्रतिनिधि की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की। पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है।
तितौवा निवासी सांसद प्रतिनिधि आनंद त्रिपाठी का आरोप है कि 15 जुलाई को सांसद प्रवीण निषाद की तबीयत खराब हो गई। आरोप है कि मुकेश यादव ने सोशल मीडिया फेसबुक पर सांसद के बारे में भ्रामक सूचना प्रसारित कर दी। आरोप है कि इंजीनियर प्रतीक सिंह श्रीनेत ने अपने फेसबुक पेज पर सांसद के बारे में भ्रामक सूचना पोस्ट कर दी।
सांसद जनप्रिय नेता हैं तथा उक्त खबर को पढ़कर वह और जनता काफी आहत हुई। उनकी व्यक्तिगत भावनाएं भी आहत हुईं। फेसबुक पर सनसनी फैलाने वाले उक्त दोनों लोगों के कृत्य से समाज में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इसके साथ ही लोग तरह- तरह की चर्चा करने लगे।
विज्ञापन
कोतवाल सर्वेश राय ने बताया कि सांसद प्रतिनिधि की तहरीर पर मुकेश यादव और इंजीनियर प्रतीक सिंह श्रीनेत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है। संवाद