फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against those who create disturbance in marriage

Sant Kabir Nagar News: शादी में उपद्रव फैलाने वालों पर केस

Sat, 13 Jul 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 13 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Case against those who create disturbance in marriage
- मेंहदावल कस्बे में संस्कार मंडप में हुई थी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत में स्थित संस्कार मंडप में बृहस्पतिवार की रात शादी समारोह में उपद्रव फैलाने व वाहनों के शीशे तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने अजय निषाद, मेवालाल, शनि साहनी, आनंद निवासी सुअरहवा थाना मेंहदावल के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बृहस्पतिवार की रात नंदौर क्षेत्र के परिवार के लड़की की शादी थी। बरात कैंपियरगंज क्षेत्र से आई हुई थी। लोगों का कहना है कि संस्कार मंडप के अगल-बगल में ही उसी मोहल्ले का कोई व्यक्ति टेंपू खड़ा करता है। देर रात जब वह आया तो उसे अपना वाहन खड़ा करने के लिए जगह नहीं मिल पाया। बरात के वाहन खड़े थे। जिस पर मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर पहले गाली देना उसने शुरू किया। उसके बाद उपद्रवी तत्वों ने बरातियों के खड़े चार पहिया वाहनों के शीशे तोड़ना शुरू कर दिया। जमकर उपद्रवी हंगामा करते रहे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी को देखकर उपद्रवी मौके से भाग निकले। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया। तब जाकर विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed