फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Case against seven in-laws in case of death of married woman

Sant Kabir Nagar News: विवाहिता की मौत के मामले में सात ससुरालियों पर केस

Fri, 25 Oct 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 25 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Case against seven in-laws in case of death of married woman
- बस्ती के मुंडेरवा क्षेत्र के एकडंगी गांव में बुधवार की रात की घटना
विज्ञापन


- भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। एकडंगी गांव की विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने सात ससुरालियों पर केस दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि ससुराल के लोग मिर्गी आने का बहाना बनाकर गुमराह कर रहे थे। लेकिन, पुलिस की जांच में बताया गया कि रात में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। उसी चोट के कारण विवाहिता बिस्तर से गिरकर छटपटा रही थी। विवाहिता का धनघटा क्षेत्र के बकौली गांव में मायका है।
धनघटा क्षेत्र के बकौली निवासी पुनीता उर्फ मोनिका पुत्री राम नवल की शादी दिसंबर 2018 में मुंडेरवा क्षेत्र के एकडंगी निवासी राहुल पुत्र राजेंद्र गौड़ के साथ हुई थी। दोनों के तीन बच्चे चार वर्षीय नित्यम, ढाई वर्षीय लाडो एवं 6 माह की परी है। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि बुधवार की देर रात मोनिका बिस्तर से नीचे गिरकर छटपटा रही थी। परिजन उसे जिला अस्पताल संतकबीरनगर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया, सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर ससुराल पहुंचे मोनिका के भाई संदीप ने बहन के पति राहुल, देवर धीरज, सोनू, ननद रेखा, सोनी के अलावा सास एवं ससुर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी सात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed