{"_id":"65a27992ebe31032a9022bc2","slug":"case-against-four-for-pasting-robbery-poster-in-village-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: गांव में डकैती का पोस्टर चिपकाने पर चार पर केस, ऐसे खुला धमकी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: गांव में डकैती का पोस्टर चिपकाने पर चार पर केस, ऐसे खुला धमकी का मामला
Sat, 13 Jan 2024 05:22 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 13 Jan 2024 05:22 PM IST
सार
एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पिठिया गांव के चौकीदार की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। पिठिया गांव के सोनू उर्फ शमीर, विपिन कुमार गौंड एवं रवी कुमार गौंड के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संतकबीरनगर जिले में डकैती का पोस्टर चिपकाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया। दुधारा थाना क्षेत्र के पिठिया गांव की दीवालों पर पोस्टर लगा हुआ था। गांव के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई किया। साथ ही तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद न्यायालय प्रस्तुतकर जेल भेज दिया।
दुधारा थाना क्षेत्र के पिठिया गांव निवासी भगवानदास ने पुलिस को दिए अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गांव के चौकीदार हैं। ग्राम सभा में कई जगहों पर पोस्टर लगा हुआ था जिसमें कुछ दिनों के अंदर डाका डालने के लिए लिखा गया था। इसकी वजह से गांव के अंदर लोगों के अंदर काफी डर बन गया था।
जानकारी करने पर पता चला कि गांव के ही एक युवक का कम्प्यूटर की दुकान है जहां पर कूटरचित पोस्टर तैयार किया गया। पूर्व में भी कानपारा व दानों कुईयां में भी इस तरह का पोस्टर चिपकाया गया था।
विज्ञापन
एसओ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पिठिया गांव के चौकीदार की तहरीर पर कार्रवाई की गई है। पिठिया गांव के सोनू उर्फ शमीर, विपिन कुमार गौंड एवं रवी कुमार गौंड के विरूद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपी बाल अपचारी का कम्प्यूटर की दुकान है, जहां पर पोस्टर तैयार करके दहशत फैलाया गया था। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कंप्यूटर व अन्य सामान बरामद कर जब्त किया गया है। इन सभी के खिलाफ समस्त वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय प्रस्तुत करके जेल रवाना किया जा रहा है।