{"_id":"66f0568134565ef9ed0058de","slug":"cart-vendors-beat-up-home-guard-on-bypass-case-registered-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-121163-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बाईपास पर होमगार्ड से ठेले वालों ने की मारपीट, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बाईपास पर होमगार्ड से ठेले वालों ने की मारपीट, केस दर्ज
Sun, 22 Sep 2024 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के मेंहदावल बाईपास पर होमगार्ड के साथ ठेला वालों ने मारपीट की। पुलिस ने होमगार्ड से तहरीर प्राप्तकर मामले में घटना में संलिप्त तीन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के महुई गांव निवासी होमगार्ड लालधर ने बताया कि 21 सितंबर को सुबह नौ बजे से पांच बजे तक उनकी ड्यूटी थी। दिन में करीब 11 बजे के आसपास चौराहे पर ठेला वालों ने फल का ठेला लगाकर आवागमन बाधित कर दिया था। उच्चाधिकारियों के आदेश पर उनको ठेला वहां से हटवाकर आवागमन बहाल करवा रहा था। उसी दौरान लक्ष्मी निवासी खटियांवा थाना दुधारा, सिंदूरी नई बाजार मेंहदावल व संगीता निवासी पठान टोला अपना ठेला न हटाते हुए विरोध करते हुए उनको जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारते पीटते हुए जानमाल की धमकी देकर वर्दी फाड़ दिए। काफी भीड़ होने के वजह से चीता मोबाइल ने आकर बीच-बचाव किया। जिसके वजह से उनकी ड्यूटी बाधित हुआ। कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर उक्त तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुररू कर दी।